Skip to content
ताज़ा खबर
बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
16 Oct 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 16 October 2026
Uncategorized

बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
IMG 20261016 WA0064
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश।

जिला हरदा में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण: थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 671/2026, धारा 296(1), 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक  रोशन लाल भारती द्वारा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, जाति कोरकू, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू (आलाजरार) जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक  रोशन लाल भारती, उपनिरीक्षक  मानवेंद्र सिंह भदौरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  तुषार धनकर, आरक्षक  प्रदीप मालवीय एवं साइबर सेल के  कमलेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

What do you think?

Leave a comment