Skip to content
ताज़ा खबर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! 
11 Oct 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 11 October 2026
हरदा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

2 min read
IMG 20261010 WA0085
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

नर्सिंग विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

हरदा-विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक समस्याओं के प्रति फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना था।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने मनकक्ष में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानसिक परेशानी होने पर समय पर परामर्श एवं उपचार लेना आवश्यक है।

मनकक्ष की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट गीतांजलि परमार ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता एवं भावनात्मक समस्याओं को समझने और उनसे निपटने के उपायों की जानकारी दी। वहीं, उमंग काउंसलर श्रीमती पारुल काशिव ने किशोरों एवं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक बदलावों तथा जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग लेने के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज न करने, जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समय पर सहायता लेने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आरएमओ डॉ. विपिन पटेल, मनकक्ष प्रभारी डॉ. दीपक ठाकुर, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ. राजेश सतीजा, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला समन्वयक  आशीष साकल्ले, नर्सिंग ऑफिसर अंकित सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ’मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और समय पर सहायता एवं उपचार से मानसिक समस्याओं का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है।’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली नर्सिंग छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया ।

What do you think?

Leave a comment