टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोश टीम का शुभारंभ
हरदा – भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व मे जोश (जॉइंट स्क्वाडफॉर हेल्थ) टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ भारत मंडपम, नई दिल्ली से किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय हरदा में भी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं विशेष आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एच.पी. सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. शैलजा महाजन जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ जिनेन्द्र कुमार जैन महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. मृत्यंजयसिंह गहलोत, जिला क्षय अधिकारी, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश विश्नोई एवं विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. कुशवाह सहित समस्त एनटीईपीटी टीम, एन.सी.सी. कैडेड्स, माय भारत वालेन्टियर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टीबी मुक्त पंचायत के सरपंचों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि 2025 में हरदा जिले में 91 पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया इसी क्रम में 1 पंचायत को गोल्ड, 16 को रजत तथा 74 पंचायतों को कांस्य श्रेणी में टीबी मुक्त घोषित किया गया है।







