Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित

2 min read

9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित

हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर दिया गया पोषण का संदेश

हरदा- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9 वां पोषण पखवाड़ा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान ने उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। मातृ एवं शिशु पोषण पर विस्तृत चर्चा की। पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व प्राचार्या श्रीमती कमला सोनी ने पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा ने कहा कि बच्चों के आहार में विविधता व पर्याप्त प्रोटीन युक्त भोजन होना चाहिए। पैक्ड फूड, चिप्स, कुरकुरे का उपयोग बहुत कम करना चाहिए। घर का ताजा, विविधतापूर्ण व गर्म पका भोजन ही उत्तम है। परियोजना अधिकारी श्री अनुराग दुबे ने समुदाय को एकजुट होकर आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार लेने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों की जानकारी दी गई और उनके उपयोग का महत्व बताया गया। समापन अवसर पर बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य हेतु मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती कमला सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री अनुराग दुबे, पर्यवेक्षक सुश्री भारती भल्लावी, श्रीमती पूजा चौहान, विधिक सहायता से श्री गणेश भदोरिया, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा वार्ड की गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a comment