Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत

3 min read

राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष – 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को, 13 अक्‍टूबर को होंगे अलंकृत

संगीत संध्‍या में गूंजेगी सुदेश भोसले की आवाज, 12 अक्‍टूबर को युवा गायक कलाकारों की गीत – संगीत प्रस्‍तुति होगी

खण्‍डवा – मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन – खण्‍डवा के सहयोग से हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में उनकी जन्‍मस्‍थली खण्‍डवा स्थित पुलिस ग्राउण्‍ड में दो दिवसीय ‘राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं गीत – संगीत संध्‍या’ का आयोजन किया जा रहा है। संचालक, संस्‍कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि सुप्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष – 2026 सुविख्‍यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव को अभिनय के लिए प्रदान किया जाएगा।

एन.पी. नामदेव ने कार्यक्रम की विस्‍तृत जानकारी देते हुए कहा कि हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की स्‍मृति में यह राष्‍ट्रीय सम्‍मान प्रदान किया जाता है, साथ ही प्रतिवर्ष उनकी जन्‍मस्‍थली खण्‍डवा में यह भव्‍य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन 12 अक्‍टूबर, 2026 को सायं 7 बजे से ‘ये शाम मस्‍तानी’ गीत – संगीत संध्‍या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्‍थानीय युवा गायक कलाकारों की प्रस्‍तुति होगी। इन कलाकारों में  सुनील शर्मा, सुश्री संध्‍या ग्रेवाल,  अंकुश पटेल,  रजत लाड़, सुश्री रोशनी पहलवान एवं सुश्री पूजा पुरा शामिल हैं, साथ ही कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप जैन करेंगे।

दूसरे दिवस 13 अक्‍टूबर, 2026 को किशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति के अवसर पर राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकरण समारोह एवं गीत-संगीत संध्‍या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष – 2026 से सुविख्‍यात अभिनेता श्री रघुवीर यादव को अलंकृत किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद सुविख्‍यात गायक  सुदेश भोंसले एवं साथी, मुम्‍बई की गीत – संगीत प्रस्‍तुति होगी। कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा।

1997 से प्रदान किया जा रहा राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान

मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग का सु‍प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 1997 से प्रदान किया जा रहा है। यह सम्‍मान अब तक 29 विभूतियों को प्रदान किया जा चुका है। विभाग द्वारा यह सम्‍मान सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए स्‍थापित किया गया है। यह सम्‍मान उत्‍कृष्‍टता, दीर्घ साधना, श्रेष्‍ठ उप‍लब्धि के मापदंडों के आधार पर देय है। इसमें सम्‍मान स्‍वरूप रुपये 5 लाख (कर मुक्‍त) राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।

रघुवीर यादव

रघुवीर यादव, भारतीय रंगमंच और सिनेमा के बहुमुखी एवं सशक्त अभिनेता, गायक और संगीतकार हैं। उनका जन्म 25 जून, 1957 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ। रंगमंच से अपनी अभिनय यात्रा को प्रारंभ करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त किया और लंबे समय तक रंगकर्म से जुड़े रहे। उन्होंने ‘मैसी साहब’ (1985) से फिल्मों में उल्लेखनीय शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें FIPRESCI Critics Award, वेनिस फिल्म फेस्टिवल (1986) और IFFI का सिल्वर पीकॉक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (1987) मिला। ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘वॉटर’, ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने सहज, स्वाभाविक और चरित्र केंद्रित अभिनय से अलग पहचान बनाई। हाल के वर्षों में ‘पंचायत’ में उनके ‘प्रधान जी’ के किरदार ने उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी व्यापक लोकप्रियता दी

Leave a comment