Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

सड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार

3 min read

पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

पीएम राहत योजना” के तहत निजी अस्पताल संचालकों की बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने दिए निर्देश

खंडवा – सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा “पीएम राहत योजना” प्रारंभ की गई है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों के भीतर जिले के योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने गुरुवार को “पीएम राहत योजना” के संबंध में जिले के निजी अस्पताल संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटे का समय “गोल्डन ऑवर” होता है। इस दौरान घायल को समय पर उपचार मिलना उसकी जान बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। निजी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया कि दुर्घटना में घायल किसी भी मरीज के उपचार से मना नहीं किया जाए तथा योजना के प्रावधानों के अनुसार तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर  गुप्ता ने एंबुलेंस संचालकों को भी निर्देश दिए कि सभी एंबुलेंस चालकों को योजना की जानकारी हो तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया जाए, ताकि उसका उपचार बिना समय गंवाए शुरू हो सके। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को आर्थिक चिंता से मुक्त करते हुए बिना देरी के जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराना है।

29 निजी अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस उपचार

जिले में “पीएम राहत योजना” के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने वाले अस्पतालों में अत्रिवाल हास्पिटल बडगांवभीला रोड, गुर्जर हॉस्पिटल हनुमान नगर, सेंट रिसर्ड पैम्पुरी हॉस्पिटल इंदौर रोड, जे.जे. मेमोरियल हॉस्पिटल बाहेती कालोनी, हिन्दुजा हॉस्पिटल सिंधी कालोनी, प्रकाश हास्पिटल इन्दौर रोड पडावा, जैन नर्सिंग होम इन्दौर रोड पडावा, शुभम हास्पिटल आनंदनगर, श्री साई केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, चरक हॉस्पिटल मून्दी, श्रीमाली हॉस्पिटल रामेश्वर रोड, सोनी हॉस्पिटल दूध तलाई पड़वा, न्यू लाईफ हॉस्पिटल अवस्थी चौराह, नवोदय हॉस्पिटल पडावा, नर्मदा हॉस्पिटल पडावा, सांईवान हास्पिटल जेल रोड कृष्णापुरम कॉलोनी, श्री दादाजी मल्टीस्पेशलिस्ट हास्पिटल नीलकंठेश्वर वार्ड, मिश्रा हॉस्पिटल बड़ाबम, सी.एन.जी हॉस्पिटल हनुमान नगर, सैनी हॉस्पिटल पदम नगर, के. के. हॉस्पिटल शिवाजी मार्ग मेडिकल चौक, जिनाली आई हॉस्पिटल पडावा, लक्ष्य हॉस्पिटल गुडी, स्वर्णिय आई केयर एण्ड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, गारगी लाईफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट, लाईफ लाईन हास्पिटल पडावा, ईपसा इन्डोस्कोपी एन्ड लेजर सर्जरी सेन्टर पडावा, श्री ओम नमोःआई केयर सेन्टर मोघट रोड एवं हेल्थ केयर सेंटर हॉस्पिटल इन्दौर रोड हॉस्पिटल शामिल हैं। पुलिस इस दौरान पुलिस अधीक्षक  अगम जैन, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी जुगतावत, निजी अस्पताल संचालक उपस्थित थे।

Leave a comment