Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
खंडवा

किसान कल्याणकारी योजनाओं से राजेश मालाकार को मिल रहा आर्थिक संबल

2 min read

पावनसिटी खंडवा

खंडवा – “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” किसानों के लिए खेती-किसानी में आर्थिक सहारा बन रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जनपद पंचायत खंडवा के ग्राम सिहाड़ा निवासी किसान श्री राजेश मालाकार को भी मिल रहा है। दोनों योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।

*खेती के लिए बीज, खाद एवं दवाइयों की व्यवस्था में होती थी परेशानी*

कृषक श्री राजेश मालाकार ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। वे खेती के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले कृषि कार्य के दौरान बीज, खाद एवं दवाइयों की व्यवस्था करने में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने के लिए उन्हें दूसरों से उधार लेना पड़ता था।

*एक साथ दोनों योजनाओं का मिल रहा लाभ*

श्री मालाकार ने कहा कि “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” एवं “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत आर्थिक सहायता मिल रही है। इस प्रकार दोनों योजनाओं से उन्हें हर वर्ष सहायता प्राप्त हो रही है। कृषक श्री मालाकार ने बताया कि योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता से अब खेती के लिए आवश्यक बीज, खाद एवं अन्य सामग्री समय पर खरीद पा रहा हूं। इससे कृषि कार्यों के दौरान आने वाली आर्थिक परेशानियां कम हुई हैं।

मालाकार ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

राजेश मालाकार ने कहा कि “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” एवं “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” से मिलने वाली राशि खेती-किसानी के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है और कृषि कार्य समय पर पूरा करने में सुविधा हो रही है। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

What do you think?