पावनसिटी नीमच

मो-9425045481

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस नीमच ने संयुक्त टीम के  द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।

वहां के पहले सप्ताह में 1 अक्टूबर 2026 को यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 4 यात्री बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹20,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की जांच एवं चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply