Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
हरदा

होमगार्ड लाइन में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

2 min read

*”सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत होमगार्ड लाइन में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया

खंडवा  – “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर होमगार्ड लाइन खंडवा में होमगार्ड, एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के अधिकारी-जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्रों तथा कार्यालयीन स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और पौधारोपण किया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता करने वाले होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तथा आपदा मित्रों का अभिनंदन किया गया।

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि अभिनंदन सम्मेलन के दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं आपदा मित्रों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। आगामी आयोजनों में जनसुरक्षा एवं आपदा-प्रतिक्रिया से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में कंपनी कमाण्डर  रविंद्र महीवाल, प्लाटून कमाण्डर  मनीष यादव, उप निरीक्षक (अ) अंकेश सोमानी, हवलदार स्टोरमैन  नितिन पुरे सहित लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।

What do you think?