Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
हरदा

स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान

1 min read

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045482

हरदा,- गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नरोत्तम भार्गव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता गतिविधि में सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

What do you think?