पावनसिटी हरदा
संपादक सैयद अशफाक अली
मो. 9425045481
मिडिल स्कूल ग्राउंड के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में
हरदा -मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मामला 7 अक्टूबर का थाना कोतवाली में फरियादी नितिन उर्फ कालू पिता तोलाराम असरानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बड़ी सिंधी कॉलोनी, हरदा द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 07 अक्टूबर की रात्रि करीब 11:45 बजे रास्ते से निकलने की बात को लेकर साकेत राजपूत, जयंत उर्फ जस्सी, अनिकेत बैस, रोहन बस, नयन शर्मा, ऋषि, राहुल भाटिया, सुमित ठाकुर एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर मिडिल स्कूल ग्राउंड के पास निखिल असरानी, विशाल नरवानी एवं पलाश लोकवाणी के साथ लाठी एवं चाकू से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान निखिल असरानी एवं पलाश लोकवाणी को चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 671/26, धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.एल. भारती को टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 09 अक्टूबर को प्रकरण के निम्नलिखित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया—
साकेत मौर्य पिता शेर सिंह मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी सपना टाइपिंग के पास, हरदा।
अनिकेत बैस पिता अमित बैस, उम्र 21 वर्ष, निवासी लाल स्कूल के पास, हरदा।
जयंत उर्फ जस्सी पिता अजय बैस, उम्र 18 वर्ष, निवासी लाल स्कूल के पास, हरदा।
एक बाल अपचारी, जिसे प्रकरण में पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। प्रकरण में शेष आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक भगवान दास यादव, सहायक उप निरीक्षक हरिनारायण यादव एवं आरक्षक प्रदीप मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







