पावनसिटी हरदा

 संपादक- सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अग्रवाल समाज हरदा द्वारा सेठ हरिशंकर मांगलिक भवन में अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर 8 वर्ष के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हनुमान अंश के, नीम करोली बाबा, हनुमान चालीसा और देवी जी के स्वरूप में बच्चों ने विविध वेशभूषा और नृत्य के कार्यक्रम का बच्चों ने बहुत शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। निर्णायक गण के रूप में टिमरनी के भजन गायक पंकज खंडेरिया, बी. एन. शर्मा जी और जया साकले जी उपस्थित रहे।

​महिला मंडल की सचिव राखी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनामिका बंसल, चेतना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जया अग्रवाल और सहसचिव नमिता गोयल के साथ प्रज्ञा अग्रवाल ने कार्यभार को बखूबी निभाया।

Leave a Reply