पावनसिटी खंडवा

मो. 9425045481

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से अनिता बाई के परिवार को मिली खाद्यान्न की चिंता से राहत

खंडवा  – “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक राहत मिल रही है। खंडवा के गंज बाजार वार्ड निवासी श्रीमती अनिता बाई पति रामभरोस राठौर भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। अनिता बाई ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पहले परिवार के लिए बाजार से अनाज खरीदना कठिन होता था। महंगाई के कारण राशन की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी और परिवार के भरण-पोषण की चिंता बनी रहती थी।

योजना से मिली बड़ी राहत

श्रीमती अनिता बाई ने बताया कि “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” के तहत परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो के मान से प्रतिमाह निःशुल्क गेहूं एवं चावल मिलता है। उचित मूल्य दुकान से समय पर राशन मिलने से अब परिवार को खाद्यान्न की कमी की चिंता नहीं रहती। योजना से मिलने वाले निःशुल्क अनाज के कारण परिवार के बजट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में हो रहा है खर्च

श्रीमती अनिता बाई बताती हैं कि पहले परिवार की आय का एक हिस्सा अनाज खरीदने में खर्च हो जाता था। अब योजना से निःशुल्क खाद्यान्न मिलने के कारण बची राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हूं। श्रीमती अनिता बाई ने “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से मिली इस राहत के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply