Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
खंडवा

सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

1 min read

पावनसिटी खंडवा

खंडवा  – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किशोर कुमार सभागृह खंडवा में मंच संस्कार सांस्कृतिक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा सेवा भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे व महापौर श्रीमती अमृता यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना ही अभियान का उद्देश्य है।

खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव कार्यक्रम में कहा नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा अपर कलेक्टर श्रीमती श्रद्धा शुक्ला क्षितिज शर्मा,डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे, सहित जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What do you think?