Skip to content
ताज़ा खबर
पुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तारपरिवहन विभाग ने 9 स्कूली बसों का फिटनेस निरस्त किया 20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
22 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 22 November 2026
खंडवा

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ की मद्द से पटेल की खेती की बदली तस्वीर

3 min read

पावनसिटी खंडवा

संपादक सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ की मद्द से पटेल की खेती की बदली तस्वीर स्प्रिंकलर की सहायता से हुइ पानी की बचत

खंडवा  – ‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ के अंतर्गत संचालित ‘‘सूक्ष्म सिंचाई योजना‘‘ किसानों के लिए जल संरक्षण के साथ खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना का लाभ लेकर ग्राम छैगांवदेवी निवासी कृषक श्री लवकुश पटेल ने अपने खेत में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित कर सिंचाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

लवकुश पटेल ने बताया कि उनके पास 3 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर वे सोयाबीन, प्याज, मिर्ची, चना और गेहूं जैसी विभिन्न फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे परंपरागत सिंचाई पद्धति से खेती करते थे। इसमें अधिक पानी के साथ-साथ समय और श्रम की भी आवश्यकता होती थी। सीमित जल उपलब्धता के कारण समय पर पर्याप्त सिंचाई करना भी चुनौतीपूर्ण रहता था।

योजना से मिला आधुनिक सिंचाई का सहार पटेल ने कहा कि कृषि विभाग से ‘‘प्रधानमंत्री -कृषि सिंचाई योजना‘‘ के तहत सूक्ष्म सिंचाई एवं स्प्रिंकलर प्रणाली की जानकारी मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया। योजना के माध्यम से उन्हें 3 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया।

स्प्रिंकलर सिस्टम की लागत 55,680 रुपये थी, जिसमें शासन द्वारा 21,051 रुपये का अनुदान भी मिला।

कम समय में सिंचाई, श्रम की भी बचत

पटेल ने कहा कि स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित होने के बाद सिंचाई व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित हो गई। अब मैं कम समय में अपने खेत के अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर पा रहे हुं। इससे सिंचाई के लिए मेहनत और समय की बचत हो रही है। समान एवं नियंत्रित सिंचाई के कारण फसलों को आवश्यकता के अनुसार पानी मिल रहा है, जिससे फसल की वृद्धि एवं विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

लवकुश पटेल बताते हैं कि पहले सिंचाई के दौरान काफी समय खेत में देना पड़ता था, लेकिन स्प्रिंकलर प्रणाली अपनाने के बाद सिंचाई का कार्य आसान हुआ है। आधुनिक सिंचाई प्रणाली ने उनके लिए खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है।

किसान ने जताया शासन के प्रति आभार

कृषक  लवकुश पटेल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी और शासन की इस योजना से किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने में मदद मिलने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

What do you think?