पावनसिटी हरदा

 संपादक सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481

वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर *लायंस क्लब हरदा अंबर* के साथियों द्वारा गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध *आदरणीय सत्यनारायण जी दुगायां* का उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर आदरणीय दोगने जी ने क्लब के सभी साथियों को संत सिंगाजी महाराज के भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। क्लब के सभी साथियों को उन्होंने *संत सिंगाजी महाराज की भजन एवं आरती संग्रह* की शानदार पुस्तक जो आपके द्वारा ही प्रकाशित करवाई गई है, आशीर्वाद स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर लायन गोविंद पालीवाल, लायन एन के रात्रे जी, लायन वीरेंद्र नंदवाना, लायन इकलाख खान, लायन अमजद बंदूकवाला, लायन परमानंद इंगले, लायन रवि रमानी, ओमनाथ पांडे, विवेक मालवीय, अशफ़ाक़ भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply