Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए- सिंह

2 min read
Text Size:

पावनसिटी नीमच
पंख_अभियान बाछड़ा समुदाय के कल्याण की सराहनीय पहल 
मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक
===============================
मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस नीमच पर कलेक्टर एवं एसपी तथा अन्य अधिकारियों की बैठक में कहा, कि बाछड़ा समुदाय के युवाओं को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही इस समुदाय के बच्चों को शिक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे कि वे पढ़ लिख कर,समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके।
उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी से जिले में मानवाधिकारों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य आम जनों के मानवअधिकारों का संरक्षण करना है।
बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी-मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष  अवधेश प्रताप सिंह ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा में कहा कि समाज में और समुदाय विशेष में यदि बाल विवाह होते हैं तो उनकी रोकथाम के लिए समाज एवं समुदाय विशेष के लोगों में व्यापक जन जागरूकता के प्रयास किया जाए।
बैठक में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले में बांछड़ा समुदाय के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाए जा रहे पंख अभियान की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जिले में नगरीय निकायों और जलनिगम , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ और साफ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह ने जिला प्रशासन नीमच द्वारा संचालित किया जा रहे पंख अभियान नीमच को सराहनीय पहल बताया।
कलेक्टर ने आयोग के अध्यक्ष को अवगत कराया कि नीमच जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांधी सागर से हर घर नल से जल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही जिले के सभी गांवों में #जल_जीवन_मिशन के तहत नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

What do you think?