Skip to content
ताज़ा खबर
लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजितपुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाहीरन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईकलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षणहरदा जिले की संक्षिप्त खबरेंवीरों की स्मृति में पुलिस लाइन हरदा में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रममंत्री विजय शाह ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया
28 Oct 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 28 October 2026
Uncategorized

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइके

4 min read
IMG 20261028 WA0214
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी अहम, विद्यार्थियों ने जाना अपने वोट का महत्व

पीएम श्री कॉलेज हरदा में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित

हरदा – युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम श्री कॉलेज, हरदा में ‘मेरा युवा भारत (माय भारत) – विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें (नो युअर वोट)’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक शशांक, माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री  उइके ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी। लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों की भागीदारी से सुनिश्चित होती है और इसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि देश के भविष्य के निर्माण में भागीदारी का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया और अपने मताधिकार के महत्व को समझें तथा समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत देश की दिशा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है इसलिए युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री  उइके ने युवाओं को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही देश को प्रगति के नए शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

यूथ आइकन मेहरुन्निशा ने पीपीटी के माध्यम से समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

कार्यक्रम में जिले की यशस्वी यूथ आइकन मेहरुन्निशा ने एक विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने युवाओं को मतदाता सूची के महत्व, उससे जुड़ी प्रक्रिया तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को ‘आपका वोट, आपका अधिकार’ का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक युवा को मतदान संबंधी प्रक्रियाओं की सही जानकारी रखनी चाहिए तथा अपने मताधिकार के प्रति सजग और जिम्मेदार रहना चाहिए।

युवाओं और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद पर जोर

‘विकसित भारत युवा संवाद’ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद करने, अपने विचार रखने तथा लोकतंत्र से जुड़े प्रश्न पूछने का अवसर उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं में चुनावी प्रक्रिया के प्रति समझ विकसित करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

विकसित भारत के संकल्प से जुड़ेंगे युवा

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। ‘अपना वोट जानें’ विषय के अंतर्गत मतदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। इस पहल में विद्यार्थियों के विचारों और सुझावों को महत्व देने के साथ उन्हें ‘माय भारत’ के मंच से जोड़ने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनाकर विकसित भारत/2047 के राष्ट्रीय संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना इस कार्यक्रम की मूल भावना है।

‘विकसित भारत युवा संवाद’ युवाओं को लोकतंत्र की शक्ति समझने, अपने मताधिकार के महत्व को पहचानने और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में जिम्मेदारी के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित करने की महत्वपूर्ण पहल है।

What do you think?

Leave a comment