Skip to content
ताज़ा खबर
23 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 23 October 2026
Uncategorized

पुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाही

2 min read
IMG 20261023 WA0177
Text Size:

 

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस की सख्त कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 5 प्रकरण दर्ज माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदा  शशांक के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस हरदा द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण की जाकर जांच में शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए जा रहै है ।

जिले में आज ऐसे कुल 5 प्रकरणो में कार्यवाही की गई । इनमें से थाना यातायात के 2 प्रकरणों एवं कोतवाली थाना के 01 प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक चालक 10,000 – 10,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

चूँकि सड़क दुर्घटनाओं के कारणो में से एक मुख्य कारण नशे की हालत में वाहन चलाना पाया गया है अतः सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु शराब पीकर अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही जारी रहेगी ।

थाना प्रभारी यातायात सुश्री वर्षा गौर ने अपील की, कि वाहन चालक मद्दपान के पश्चात किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन न करें । शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिये अपितु सड़क पर चलने वाले सभी राहगीरों के जीवन के लिए भी खतरा है ।

What do you think?

Leave a comment