वितरित किए कंबल और मिठाई
बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटकर दिया अपनत्व और सम्मान का संदेश
हरदा – दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को कंबल एवं मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व का संदेश देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।







