Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
नीमच

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासनिक टीम ने जारोली टावर व पटेल प्लाजा का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी नीमच

अग्निशमन यंत्र व प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिए निर्देश

देश के विभिन्न स्थानों पर कोचिंग सेंटर व बहुमंजिला इमारतों में हुई आगजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बुधवार को मुस्तैद रहा।

बुधवार 24 जून को एसडीएम श्री पराग जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री सोनू बडगूजर एवं नगर पालिका नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने जामा मस्जिद के सामने स्थित जारोली टावर एवं पटेल प्लाजा का निरीक्षण किया।

◾निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश: जारोली टावर के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने तथा प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग करने के निर्देश दिए।

पटेल प्लाजा-मे नए गेम जोन में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने एवं प्रवेश व निकासी की व्यवस्था अलग-अलग करने के निर्देश दिए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि निरीक्षण दौरान तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित नगर पालिका अमला भी उपस्थित था। टीम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है

What do you think?