Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

एसबीआई के विशेषज्ञ ने बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके, कैरियर गाइडेंस भी दी

1 min read
Text Size:

प्रधानमंत्री केयर्स बाल योजना” के हितग्राहियों को मिला वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण

हरदा – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल गृह भवन, बाय पास चौराहा में आज “प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना” के पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष वित्तीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हरदा के वित्तीय सलाहकार श्री सुबोध कुमार जैन ने बच्चों को योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के सही उपयोग, बचत और निवेश की जानकारी दी। श्री जैन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देना है।

 

प्रशिक्षण में बच्चों को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, साइबर ठगी से बचाव और मोबाइल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके भी बताए गए। साथ ही भविष्य के कैरियर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया गया। श्री जैन ने बैंक की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी  गणेश भदोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता  शुभम बामने एवं आंकड़ा विश्लेषक  गजेन्द्र बरकरे मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे और सहायता राशि का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

What do you think?