Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized नीमच

शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं लाने वाले वाहनों की आरटीओ ने की जांच, बिना फिटनेस-परमिट के 4 ट्रकों पर कार्रवाई

1 min read

पावनसिटी नीमच

कलेक्टर के निर्देश पर 25-30 वाहनों की जांच में ₹25,000 का शमन शुल्क वसूल

कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी  नंदलाल गामड़ एवं टीम ने मंगलवार को जिले के शासकीय वेयर हाउसों में गेहूं परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।

नीमच तहसील के नर्मदा वेयर हाउस, महेश्वरी वेयर हाउस, शासकीय वेयर हाउस डुंगलावदा, शासकीय वेयर हाउस नीमच एवं मनासा तहसील के हरिहर वेयर हाउस व आदिनाथ वेयर हाउस में कुल 25-30 वाहनों एवं दस्तावेजों की जांच की।

जांच के दौरान 3 ट्रक बिना फिटनेस एवं 1 ट्रक बिना परमिट के पाये गये, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹25,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।

वेयर हाउस के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वेयर हाउस में आने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच निरंतर करते रहें। यदि बिना पूर्ण दस्तावेज के कोई वाहन पाया जाये तो इसकी सूचना तत्काल परिवहन कार्यालय को दें।

आरटीओ  नंदलाल गामड़ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही निरंतर रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी