पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

हरदा- शालेय शिक्षा विभाग हरदा द्वारा आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हरदा के नेहरू स्टेडियम में गरिमामय समारोह में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, दिलीप गौर, बसंत राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि  लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से नियुक्त पर्यवेक्षक श्री योगेश विश्नोई, श्री नीतेश बादर, श्री विक्रांत अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक  जगदीश शर्मा, रामजीवन गोदारा, राष्ट्रीय निर्णायक  गिरिजा शंकर राजपूत, प्रदेश सह-संयोजक भूपेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभागों से आई बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply