रीवा में नवविवाहित महिलाओं की समग्र आईडी को लेकर IAS सृष्टि जयंत देशमुख का कड़ा रुख!
मध्य प्रदेश के रीवा जिले कि जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने विवाह के बाद महिलाओं की समग्र आईडी अपडेट करने को लेकर बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। अब नवविवाहित महिलाओं की समग्र आईडी को प्राथमिकता के आधार पर उनके ससुराल की ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में ट्रांसफर किया जाएगा। 25 सितंबर की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी थी कि आईडी अपडेट न होने और मिसमैच की वजह से गर्भवती महिलाओं की पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें जरूरी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है। इस पर सीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने विवाह के बाद महिलाओं की समग्र आईडी अपडेट करने को लेकर बेहद सख्त निर्देश दिए हैं। अब नवविवाहित महिलाओं की समग्र आईडी को प्राथमिकता के आधार पर उनके ससुराल की ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में ट्रांसफर किया जाएगा 25 सितंबर की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी थी कि आईडी अपडेट न होने और मिसमैच की वजह से गर्भवती महिलाओं की पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें जरूरी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो रही है।
विवाह पश्चात महिलाओं की समग्र आईडी प्राथमिकता से होगी अपडेट जिला पंचायत सीईओ ने दिए सख्त निर्देश
गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने और पोर्टल एंट्री की समस्या दूर करने के लिए सीईओ जिला पंचायत रीवा ने जनपद प्रभारियों को जारी किया आदेश
रीवा जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।यह आदेश रीवा और मऊगंज जिले के समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संबोधित करते हुए भेजा गया है जिसका मुख्य विषय नवविवाहित महिलाओं के विवाह पश्चात उनकी समग्र आईडी को प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराया जाना है।इस आदेश की पृष्ठभूमि हाल ही में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक से जुड़ी है।दिनांक 25 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा की गई थी।इस बैठक में उपस्थित सीएचओ और एएनएम द्वारा यह गंभीर समस्या उठाई गई थी कि गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी अपडेट न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल में उनकी प्रविष्टि करने में भारी विलंब हो रहा है। इसके अतिरिक्त, पोर्टल पर समग्र आईडी मिसमैच होने के कारण आवश्यक डाटाबेस भी अपलोड नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने यह भी अवगत कराया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को बार बार सूचित किए जाने के बावजूद समग्र आईडी अपडेट करने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे महिलाओं को शासन की महत्वपूर्ण हितग्राहीमूलक योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने समस्त जनपद पंचायत सीईओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को तत्काल पाबंद करें। जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है, उनकी समग्र आईडी विवाह के उपरांत उनके ससुराल की संबंधित ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में अनिवार्य रूप से स्थानांतरित कराई जाए ताकि पोर्टल पर उनकी जानकारी अपडेट हो सके।
इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर जिला रीवा व मऊगंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रीवा व मऊगंज तथा समस्त विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। इसके साथ ही विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को पृथक से निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से समस्त सीएचओ और एएनएम को पाबंद करें कि वे गर्भवती एवं अन्य संबंधित महिलाओं की समग्र आईडी अपडेट कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज जुटाकर संबंधित पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को तत्काल उपलब्ध कराएं, जिससे इस कार्य को बिना किसी विलंब के पूर्ण किया जा सके।
इस पर सीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस महत्वपूर्ण फैसले पर अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!ऐसी ही बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए जन आवाज 24 को अभी फॉलो करें।







