पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया गया अग्रवाल समाज के द्वारा 6 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के 4 से 8 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

नन्हे कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन में कुमारी प्राची अग्रवाल, श्रीमती श्रुति निलेश बंसल, श्रीमती अनामिका राकेश बंसल, श्रीमती नामिता मयंक गोयल एवं श्रीमती राखी अजय अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संयोजकों ने बताया कि समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती के दिन सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलने के साथ ही उनमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply