Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

नगर परिषद सीएमओ शंखधर पांडेय और अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल पर गंभीर आरोप

1 min read
Text Size:

पावनसिटी रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद से कथित आपत्तिजनक बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें एक अधिकारी की आवाज में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से कथित तौर पर दो घंटे कमरे में साथ रहने की बात कही जा रही है। बातचीत में अधिकारी के पत्नी-बच्चों के बाहर जाने का भी जिक्र है।ऑडियो सामने आने के बाद महिला कर्मचारी ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त से शिकायत कर नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडेय और अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उस पर गलत अपेक्षा पूरी करने का दबाव बनाया गया और इनकार करने पर उसकी नौकरी चली गई।

महिला के मुताबिक वह 15 मार्च 2018 से दैनिक वेतन पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि 18 जून 2026 को कार्यालय में उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई तथा नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। महिला ने उस दिन की CCTV रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग भी की है।

 

What do you think?