Skip to content
ताज़ा खबर
मिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
17 Oct 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 17 October 2026
Uncategorized

मिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

1 min read
FB IMG 1792191972830
Text Size:

 

 

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से की चर्चा

इंदौर- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने इंदौर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिचोली हप्सी, मुख्यमंत्री संजीवनी वार्ड-41, पटवारी प्रशिक्षण केंद्र तथा स्किल्स लैब के साथ नव निर्माणाधीन कैंसर चिकित्सालय का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान मिशन संचालक ने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।

डॉ. सिडाना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

What do you think?

Leave a comment