Skip to content
ताज़ा खबर
मिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोरनिमाड़ की लोककलाओं और संत सिंगाजी की महिमा से सजा उत्सव‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
17 Oct 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 17 October 2026
Uncategorized

सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

2 min read
IMG 20261016 WA0222
Text Size:

पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

हरदा- मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, म.प्र. शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, हरदा में आपदा मित्र योजना के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पंजीकृत प्रशिक्षुओं को पुस्तिका, डायरी, पेन एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 165 युवा आपदा मित्र वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान रहीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बड़ोनिया एवं प्रभारी प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज हरदा प्रकाश भूमरकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी जिला सेनानी श्री इन्दल उपनारे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन कंपनी कमांडर  संजय गौर, प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत, हवलदार  दीपक ठाकुर, आरक्षक  कैलाश तोमर, वाहन चालक श्री भारमल यादव एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ टीम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को आपदा, आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, जल आपदा, बाढ़ के कारण एवं प्रबंधन, आपदा मित्र के कर्तव्य एवं आपदा मित्र योजना के परिचय के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अपने आपदा प्रबंधन के अनुभव साझा किए व युवाओं का मार्गदर्शन किया। अन्य अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया और कहा कि आपदा मित्र वालंटियर्स आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में भूमिका निभाएंगे। यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों रूपों में संचालित होगा, जिससे प्रतिभागी आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

What do you think?

Leave a comment