पावनसिटी हरदा
884 शिकायतों में से 719 का मौके पर निराकरण
हरदा- म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा जिले में उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘संपर्क अभियान’ के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैै। इसी क्रम में 17 अक्टूबर शनिवार को हरदा के वार्ड क्र. 29, ग्राम खामापडमा, रातातलाई, बाफला, खिरकिया के ग्राम चौकड़ी, सोमगांव, टिमरनी के ग्राम धौलपुर कलां, लोलांगरा, धौलपुर खुर्द एवं महूखाल में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े प्रकरणों जैसे नवीन कनेक्शन, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, पोल, वोल्टेज, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल, डुप्लीकेट बिल, मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतें एवं अन्य तकनीकी सेवाओं से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निराकरण किया गया। अभियान के दौरान कुल 884 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 719 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ‘संपर्क अभियान’ के तहत 5 रुपये में 34 नए कनेक्शन प्रदान किए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विस्तृत जानकारी भी दी गई







