Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत खंडवा में शिविर सम्पन्न

3 min read
Text Size:

 

खंडवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार प्रदेश में नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत रविवार को खंडवा नगर निगम के सिविल लाइन स्थित जोन कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओ का निराकरण किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने कहा कि सरकार ने समाज के सबसे गरीब एवं पिछड़े व्यक्ति को ध्यान में रखकर अनेको योजनाएं संचालित की हैं। सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है । उन्होंने कहा कि आवश्यकता इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने की है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का तो निराकरण किया ही जा रहा है, साथ ही उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है और विकलांगता प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड पंजीयन और आधार पंजीयन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

महापौर श्रीमती यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य गरीबों के जीवन में खुशहाली लाना है। सरकार ने आवासहीनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की है। जिससे देश के करोड़ों गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों को सरकार मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में भी खुशहाली आई है। लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना से महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा है।

कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों से कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाएं, क्योंकि इस योजना से उन्हें पेंशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के शिविर में मरीजो के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन जैसी सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लाभ उठाएं। पुलिस अधीक्षक  जैन ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें तथा साइबर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को कभी भी ओटीपी या पासवर्ड ना बताएं। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित शिविर में नागरिकों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई और “उद्यम संवाद” कार्यक्रम भी इस अवसर पर आयोजित किया गया।

What do you think?