Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

विधायक, महापौर और कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

 

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव और कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने  मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट तथा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां भर्ती बच्चों के परिजनों से सीधे चर्चा कर फीडबैक लिया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कुपोषण मिटाने के लिए घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ को मरीजों के परिजनों से अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी।

इस दौरान महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि इलाज के लिए दूर-दूर से लोग खंडवा के जिला अस्पताल में आते हैं। लोग भगवान के बाद डॉक्टर को ही जीवन रक्षक मानते हैं। अतः डॉक्टर का भी कर्तव्य है कि मरीज का बेहतर उपचार करें।

कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं से डॉक्टर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता अच्छा व्यवहार करें और उन्हें जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उन्हें स्वस्थ करें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे।

What do you think?