Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
हरदा

हरदा के बहुचर्चित जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

 संपादक सैयद अशफाक अली

मो. 9425045481

हरदा के बहुचर्चित जघन्य अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल गिरफ्ता

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बहुत चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल अपनी गिरफ्तार पुलिने किया लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को एसआईटी ने किया

पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक महोदय के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा  अमित मिश्रा महोदय के निर्देशन में हरदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हरदा जिले के बहुचर्चित एवं जघन्य अनिल माणिक हरियाकांड में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा तलया के नेतृत्व में गठित एसआईटी द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि थाना टिमरनी में वर्ष जनवरी 2023 में घटित उक्त जघन्य अपराध के संबंध में अपराध क्रमांक 13/2023 धारा 302, 201, 120-बी भादवि एवं धारा 3(2)(v) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

गोपनीय सूचना पर एसआईटी ने की प्रभावी कार्रवाई

आज दिनांक 30.08.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 13/2023 का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल अपनी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से गोपनीय रूप से अपनी ससुराल में आकर छिपा हुआ है।प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष जांच दल (SIT) द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचक एवं एसआईटी का नेतृत्व कर रही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, टिमरनी आकांक्षा तलया के नेतृत्व में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर पहुंची।एसआईटी में जिले के 03 निरीक्षक स्तर के अधिकारी, 05 उप निरीक्षक, 04 सहायक उप निरीक्षक, 08 प्रधान आरक्षक एवं 15 आरक्षक सम्मिलित थे।

पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए ग्राम रातातलाई, थाना हंडिया में दबिश दी गई, जहां से उक्त बहुचर्चित जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय हरदा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया जा रहा है।उक्त कार्रवाई के माध्यम से हरदा पुलिस ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता, व्यावसायिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय दिया है।सराहनीय भूमिका-आकांक्षा तलया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, टिमरनी निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती निरीक्षक रोशनलाल भारती  निरीक्षक निकिता विल्सनउप निरीक्षक – प्रकाश सोलंकी, मानवेन्द्र भदौरिया, पुरुषोत्तम गौर, अशोक अहिरवार, अजय रघुवंशी सहायक उप निरीक्षक – हेरंब पांडेय, महेश टेकाम, जितेंद्र राजपूत, चंदन शाह, विनोद रघुवंशी प्रधान आरक्षक – तुषार धनगर, दीपक जाट, बुदेश जोठे, नितेन्द्र, हरिप्रसाद, हरिओम, नितेश, रत्नेश, शिवराम, निलेश आरक्षक – शैलेंद्र, प्रदीप, मुकेश, वीरेंद्र, एकता, कल्पना, जया, सलोन सैनिक – जितेंद्र कोर्ट मुंशी – सुमेर एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका रही।

 

What do you think?