Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
हरदा

बच्चों के साथ थाना प्रभारी ने लगाई 100 मीटर दौड़, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

संपादक – सैयद अशफाक अली

मो. 9425045481
खेल दिवस पर दौड़ का हुआ आयोजन
हरदा – जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वावधान में 28 से 30 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम “1 घंटा रोज खेल के मैदान पर” के तहत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजाक थाना हरदा के थाना प्रभारी श्री सुरेश कालबोर ने हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ 100 मीटर दौड़ लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि खेलने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन अपने लिए समय निकालकर शारीरिक व्यायाम एवं खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नियमित खेल एवं व्यायाम के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को थाना प्रभारी श्री सुरेश कालबोर, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, एथलेटिक्स कोच श्री राजेश जाट एवं व्यायाम शिक्षक श्री राहुल कुशवाहा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सुश्री खान ने बताया कि 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दिर्शाना खोरे ने प्रथम, सावली पेथवार ने द्वितीय व माही दुगाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में अमन खान ने प्रथम, प्रिंस कुमार ने द्वितीय व अर्थव निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

What do you think?