Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री जनविश्वास स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

1 min read
Text Size:

 

खंडवा -मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत रविवार को खंडवा के नगर निगम कार्यालय जोन क्रमांक 1 में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 350 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 41 लोगों की हेपेटाइटिस बी, सिफलिस, एचआईवी एड्स की जाँच की गई तथा असंचारी रोग के 105 मरीजों , नेत्र रोग के 15 मरीजों की जांच की गई। साथ ही टीबी के संभावित 39 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किये गये। शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 76 लोगो की आभा आईडी बनाई गए। शिविर में 172 मरीजों का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से किया गया। इस दौरान खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता यादव और कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

What do you think?