Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीवास्तव ने जिला जेल खंडवा का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनी

2 min read
Text Size:

 

खंडवा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल, खंडवा का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, उनके प्रकरणों की स्थिति तथा जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से पूछा कि उनके प्रकरणों में अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं तथा किसी बंदी को अपने प्रकरण में विधिक सहायता प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं है। उन्होंने जानकारी बताया कि पात्र बंदियों को उनके प्रकरणों में विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बंदियों को अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने दोषसिद्ध बंदियों से उनके प्रकरणों में उच्च न्यायालय, जबलपुर के समक्ष अपील प्रस्तुत किए जाने की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। जिन दोषसिद्ध बंदियों के प्रकरणों में अपील प्रस्तुत किया जाना आवश्यक पाया गया तथा जो निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से अपील प्रस्तुत कराना चाहते हैं, उनके नाम एवं आवश्यक विवरण उन्होंने नोट किए, ताकि नियमानुसार उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराते हुए अपील प्रस्तुत करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल की पाकशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहित माधव, जेल अधीक्षक  डी.के. सारस, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल  प्रीतेश दुबे एवं पैरा लीगल वालंटियर  अब्बास अली उपस्थित रहे।

What do you think?