Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
हरदा

हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद

2 min read
Text Size:

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी मैत्री मैच का आयोजन किया गया।

हरदा- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैत्री मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजेश वर्मा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह तोमर एवं नगर महामंत्री पुरुषोत्तम सहित अन्य अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके खेल जीवन और देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया।

खेल जीवन में अनुशासन और संघर्ष जरूरी

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करनी चाहिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। खिलाड़ी हारने से पराजित नहीं होता, बल्कि हार से उसका मनोबल बढ़ता है और वह संघर्ष करने के लिए और मजबूत बनता है। जीवन में जितना संघर्ष करेंगे, उतने ही मजबूत बनेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने नेहरू हाकी कप में राज्य स्तर पर खेलने वाले सोलह हाकी खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान कियइस अवसर पर हॉकी कोच  संदीप सौदे, एथेलेटिक्स कोच  राजेश जाट,  नितिन सोनकर,  अकरम खान ,  आकाश बागड़े, आशु मालाकार, शुभम उइके, मोहम्मद जेद,  मोहम्मद अनाश खान सहित सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हॉकी मैत्री मैच में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा मेजर ध्यानचंद जी के जीवन और खेल उपलब्धियों से खिलाड़ियों को प्रेरणा देना रहा।

What do you think?