Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

खेल दिवस पर 5 दिवसीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया -पुलिस अधीक्षक जैन

1 min read
Text Size:

 

खंडवा -हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शहर के निमाड़ क्लब स्थित टेनिस कोर्ट पर खेल दिवस मनाया गया। यहां पर मौजूद टेनिस खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि आप भले ही किसी भी खेल में महारत रखते हों, पर अपने खेल में इतना निखार लाओ कि देश में नाम रोशन हो जाए। उन्होंने कहा मेजर ध्यानचंद भले ही हॉकी के खिलाड़ी थे, लेकिन उनके जन्म दिवस पर हर खेल के खिलाड़ी इस दिन को “खेल दिवस” के रूप में मनाते हैं। एसपी श्री जैन ने टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।

खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला प्रशिक्षक और टेनिस के एनआईएस कोच अमीन अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट में यहां प्रशिक्षण ले रहे टेनिस खिलाड़ी अपनी श्रेष्ठता साबित करेंगे। यह टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा जिसमें 20 टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को किया जाएगा।

What do you think?