Friendship Day special
जिंदगी के लिए रहनुमा होते है नेक दिल दोस्त ….
दोस्ती दुनियां का वो अनमोल रिश्ता हैं जो किस्मत से इन्सान को मिलता हैं। कभी किसी के पास एक नेक दिल दोस्त हो समझ लीजिए उस इन्सान की आधी से ज़्यादा परेशानी बस युही हल हो जाती हैं। इन्सान जब दुनिया मे आँख खोलता हैं तो वो उन रिस्तों से सब से पहले परिचित होता हैं जो उसके ज़िंदगी मे खुन के रिस्ते होते है ये कुदराती तोफा होता हैं जो उसे ज़िन्दगी के सही मायने सिखाता है।
लेकिन जब वो थोड़ा बढ़ा होता हैं और एक हाथ जो उसे आगे बढ़ कर थमता हैं सही मायने वो एक दोस्त का हाथ होता हैं। फिर विश्बास की डोर से बंध कर ये रिस्ता जब आगे बढ़ता है दुनियां की पथरेली रहे इस की तपिश् से मोम की हो जाती हैं। हर मंजिल उस इंसान के कदम चूमती हैं जो एक नेक दिल दोस्त के साए मे अपनी मंज़िल की राहो में आने बाली हर मुश्किल को आसान होते हुये पाता हैं।
दोस्ती एक ऐसा रिस्ता हैं जो चाहे इंसान को बना दे या खाक मे मिला दे । क्योकि अपनी जिंदगी में इंसान जिससे सब से ज़्यदा सिखता है भरोसा करता है वो एक दोस्त ही होता हैं एक नेक दिल दोस्त की रहनुमाई मे रह कर इंसान नेक राह पर ही चालना सिखता है । चाहे वो कितनी ही कोशिश कर ले जब वो किसी बुरे काम की तरफ कदम बढ़ता है तो एक रहनुमा बनकर जो साया उसे रोकता है वो ही एक नेक दिल दोस्त होता हैं।
दुनिया वो इंसान सब से ज्यादा खुशनसीब होता हैं जिसको कम उम्र मे ही एक नेक दिल दोस्त का साथ मिल जाये फिर उस इंसान की ज़िन्दगी सफलता की उन उचाइयों को छूती हैं जिस तक हर कोई नहीं पहुंच सकता हैं

