Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

हरदा- मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में 31 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा, आग से बचाव एवं आपदा की स्थिति में त्वरित राहत संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत ने आग क्या है, आग का वर्गीकरण, अग्नि त्रिभुज, दहन का सिद्धांत, आग बुझाने की विभिन्न विधियां तथा अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आग लगने के प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों पर भी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया।

इसके बाद हवलदार दीपक ठाकुर एवं एसडीईआरएफ (SDERF) टीम द्वारा घर में आग लगने की स्थिति में राहत एवं सहायता कार्यों का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के उपायों का डेमो भी दिया गया। स्वयंसेवकों को बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाए।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न विषयों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। अधिकारियों ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा एवं अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आमजन की प्रभावी सहायता कर सकें।

What do you think?