पावनसिटी संपादक सैयद अशफाक अली 

मोबाइल नंबर-9425045481

सत्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पंचायती राज का लक्ष्य : मुकेश पंवार

हरदा में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला स्तरीय बैठक, ग्राम संवाद अभियान का शुभारंभ

हरदा- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती नमिता पिपारदे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, सत्ता के विकेंद्रीकरण तथा गांवों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन विश्नोई ने सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब निर्णय लेने की शक्ति गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचे।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वन अधिकार सहित विभिन्न जनसरोकारों के विषय में संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंचायतों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर और स्थानीय समस्याओं को सामने लाकर संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने संगठन में वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत व्यवस्था का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम और कमजोर वर्ग तक लोकतांत्रिक अधिकारों और विकास के अवसरों को पहुंचाना है।

संगठन के जिला प्रभारी मुकेश पंवार ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि सत्ता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए गांव-गांव संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यों की प्रति माह समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी गतिविधियों का नियमित मूल्यांकन हो सके।

इसी अवसर पर जिला प्रभारी मुकेश पंवार ने ग्राम संवाद अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को दो-दो गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारी संबंधित गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे तथा स्थानीय समस्याओं, पंचायत व्यवस्था और जनहित के मुद्दों की जानकारी लेकर संगठन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला ठाकुर सहित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्षगौरी शंकर शर्मा विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, पूर्व नगर अध्यक्षआशुतोष कोठारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन करताना ब्लाक अध्यक्ष प्रियंका गोपाल यदुवंशी, सरोज चौरसिया रामचरण सिंधे रणछोड़ वैष्णव आत्माराम रामनारायण निवारे सुंदर लाल पार्षद, जनपद सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply