Skip to content
ताज़ा खबर
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन दुग्ध व्यवसाय से डेयरी उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बने- नवनीत अग्रवालमिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजासात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षणबहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तारहरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ किया- कलेक्टर सिद्धार्थ जैनकलेक्टर कुमार सत्यम होंगे हरदा जिले के नए कलेक्टरसरस्वती शिशु मंदिर के स्कूल की छात्र -छात्राओं ने दिवाली का भ्रमण कियाकिशोर कुमार की पुण्‍य स्‍मृति में “ये शाम मस्‍तानी” कार्यक्रम आयोजित हुआआशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर
18 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 18 October 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

2 min read
Text Size:

 

खण्डवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में हरसूद विकासखंड के ग्राम सड़ियापानी के ग्रामीणों ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि सेवा सहकारी समिति सड़ियापानी के भवन की बाउंड्री के अंदर गांव के ही रमेश द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसे तत्काल रोका जाए। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम हरसूद को समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कोहेफिजा कॉलोनी खंडवा निवासी राजू पवार ने कलेक्टर  गुप्ता को आवेदन देकर शिकायत की कि नीलकंठ वार्ड क्रमांक 4 में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अतिक्रमणकर्ताओं के पास कोई भी शासकीय दस्तावेज या अनुमति नहीं है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर को समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। छैगांव माखन विकासखंड के ग्राम डुलार निवासी गोविंद सिंह ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन दिया कि उनके घर के पास बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त हो गया है, जो कभी भी गिर सकता है और कोई गंभीर घटना हो सकती है। इसे तत्काल हटाया जाए । जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को खंबा तत्काल हटाने के निर्देश दिए ।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बोरखेड़ाखुर्द के श्री नितेश चौहान एवं अन्य ग्रामीणों ने पंचायत के सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितता किए जाने की शिकायत कलेक्टर श्री गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत पंधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर ग्रामीणों की समस्या निराकरण के निर्देश दिए। सनावद निवासी शंकर लाल पिता गोपाल निवासी वार्ड नंबर 14 द्वारा कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर भू अर्जन के मुआवजा की राशि कम मिलने के संबंध में शिकायत की। शंकरलाल ने बताया कि उसे मुआवजे की राशि 1.55 लाख रुपए मिलना थी, जबकि उसे केवल 49000 का भुगतान किया गया है। शेष राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने एनएचडीसी के श्री अरविंद चौहान को मामले की जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या के निराकरण के निर्देश दिये

What do you think?