Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए “कैशलेस उपचार” की सुविधा उपलब्ध है

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

पीएम राहत योजना” के तहत जिले के प्रायवेट हॉस्पिटल्स उपचार के लिए अधिकृत

खण्डवा – “पीएम राहत योजना” के तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को दुर्घटना की तिथि से सात दिनों के भीतर प्रायवेट हॉस्पिटल्स में 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने की सुविधा उपलब्ध है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान “गोल्डन ऑवर” अर्थात दुर्घटना के बाद का पहले घंटे में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकदी रहित उपचार स्कीम पी.एम. राहत योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत् अब दुर्घटना में घायल हुए किसी भी व्यक्ति को तुरंत पैसों की चिंता नही करनी होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पतालों के साथ ही चिन्हित निजी चिकित्सालयों में भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार किया जायेगा।

इन प्रायवेट हॉस्पिटल्स में “कैशलेस उपचार” की सुविधा उपलब्ध है

सड़क दुर्घटना के घायलों का जिन प्रायवेट अस्पतालों में कैशलेस उपचार किया जाएगा, उनमें खण्डवा जिले में आयुष्मान भारत योजना से सम्बद्ध श्रीमाली हॉस्पिटल, जिनाली आई हॉस्पिटल, सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आनंदम हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल गुड़ी, श्री हेल्थ केयर, के.के. हॉस्पिटल, चरक, मिश्रा,  नाथ जी हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, गुर्जर हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल, रिचर्ड पेंपुरी हॉस्पिटल, नवोदय हॉस्पिटल,  साईं केयर हॉस्पिटल बोरगांव बुजुर्ग, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, स्वर्णिम आई केयर एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नर्मदा हॉस्पिटल, लाइफलाइन हॉस्पिटल, गार्गी लाइफ केयर हॉस्पिटल सिंगोट, साइंवान हॉस्पिटल, श्री दादाजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ईप्सा एंडोस्कोपी और लेजर सर्जिकल सेंटर, अत्रिवाल हॉस्पिटल, हिंदूजा हॉस्पिटल, जैन नर्सिंग होम और शुभम हॉस्पिटल शामिल हैं।

What do you think?