पावनसिटी समाचार हरदा

 संपादक- सैयद अशफाक अली 

मो,-9425045481

हरदा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक शशांक के साथ जिला जेल हरदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम अशोक डहेरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैरकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की संख्या और उनके रहने की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मेनू की भी जांच की। जेल के चिकित्सा कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था तथा कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी जानकारी ली। उन्होने जेल की सुरक्षा दीवारों पर कांटेदार तार की फेंसिंग कराने के निर्देश भी जेल अधिकारी को दिये। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा कैदियों की तलाशी भी ली गई।

Leave a Reply