खण्डवा-राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम तहत जिलें में 16 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर कुष्ठ के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग करने तथा कुष्ठ मरीजों नियमित रूप से उपचार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत , सिविल सर्जन डाॅ. अनिरुद्ध कौशल, सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागो के अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने बैठक में कुष्ठ रोगी खोज अभियान की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता के साथ ही सर्वेक्षण दलों द्वारा नये कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा ताकि उन्हें एम.डी.टी. उपचार से जोड़कर उन्हें कुष्ठ रोग से होने वाली विकृति से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान अधिक से अधिक कुष्ठ रोगियों को खोजने का लक्ष्य है, ताकि शासन की मंशानुरूप जिले को कुष्ठ मुक्त घोषित किया जा सके।

