Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

2 min read
Text Size:

आपदाओं से निपटने के लिए सभी को दक्ष होना जरूरी – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैननागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

 

हरदा- कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा कि आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी नागरिकों का प्रशिक्षित एवं दक्ष होना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन की जानकारी होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पीड़ितों तक त्वरित राहत पहुंचाई जा सकती है तथा समय पर सही कार्रवाई कर अनेक लोगों की जान भी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की समय पर सहायता करना और संकट की घड़ी में उसके जीवन की रक्षा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।

कलेक्टर  जैन शुक्रवार को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार, आपदा में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, आपातकालीन परिस्थितियों में चेतावनी एवं बचाव संबंधी उपाय, मॉक ड्रिल तथा अन्य आपदा प्रबंधन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री ए.के. उबनारे एवं प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत ने कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। यह प्रशिक्षण आगामी सात दिनों तक संचालित होगा।

What do you think?