विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए मजबूत सहारा हैं छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाएं
गाँव की बेटी’ एवं ‘प्रतिभा किरण’ योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त है
खंडवा – आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की उच्च शिखंडवा 30 जुलाई 2026, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की उच्च शिक्षा में बाधा न बने, इसी उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग वर्षों से विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं का संचालन कर रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों तक, ये योजनाएँ हर वर्ष लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थी विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं।क्षा में बाधा न बने, इसी उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग वर्षों से विभिन्न छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजनाओं का संचालन कर रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं से लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों तक, ये योजनाएँ हर वर्ष लाखों विद्यार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थी विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर रहे हैं।
छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने ‘गाँव की बेटी’ एवं ‘प्रतिभा किरण’ योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त 2026 कर दी है। विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि पात्र छात्राओं के आवेदन एवं सत्यापन समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी पात्र छात्रा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।
*प्रतिभा किरण’ से शहर की मेधावी बेटियों को मिल रही नई उड़ान*
शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों की छात्राओं के लिए संचालित ‘प्रतिभा किरण योजना’ भी उच्च शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। पात्र छात्राओं को भी ₹5,000 प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाती है।
*विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पहुँच रहे प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी*
उच्च शिक्षा विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर एवं पीएचडी अध्ययन के लिए शिक्षण शुल्क, वीज़ा शुल्क, बीमा, हवाई यात्रा तथा अन्य शैक्षणिक व्यय सहित अधिकतम 40 हजार अमेरिकी डॉलर तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक संसाधनों के अभाव में विदेश में अध्ययन का सपना देखने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।
*ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ी पारदर्शिता*
‘गाँव की बेटी’ और ‘प्रतिभा किरण’ योजनाओं के लिए आवेदन राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाते हैं। संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वीकृति के बाद छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। दोनों योजनाएँ प्रोत्साहन योजनाएँ हैं, इसलिए पात्र छात्राएँ अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी साथ में प्राप्त कर सकती हैं।
खंडवा जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए
31अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए जुलाई को स्कूलों में खंडवा 30 जुलाई 2026, गुरुवार को खंडवा जिले में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर डोक्टर नागार्जुन गौड़ा ने 31 जुलाई शुक्रवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में एक दिवस का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय एवं अन्य सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा।अवकाश घोषित*
खंडवा -गुरुवार को खंडवा जिले में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर डोक्टर नागार्जुन गौड़ा ने 31 जुलाई शुक्रवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में एक दिवस का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय एवं अन्य सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा।
