हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले की तहसील टिमरनी थाना क्षेत्र का मामला ग्राम उन्द्राकच्छ में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का सामने आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उन्द्राकच्छ निवासी देवेंद्र (25) पिता विष्णुप्रसाद मालवीय अपने खेत में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे तुरंत टिमरनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
ज़हरीले पदार्थ के सेवन की आशंका
मृतक के परिजनों के अनुसार, देवेंद्र ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिवार का बड़ा बेटा था मृतक के मामा संजय मालवीय ने बताया कि देवेंद्र अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मां का करीब 15 साल पहले ही निधन हो चुका था। वह घर में अपने पिता और छोटे भाई के साथ रहता था, जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। जिला अस्पताल में पीएम होने के बाद पता चलेगा कि देवेंद्र की मौत कैसे हुई है
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

