छोले एक ऐसी स्वादिष्ट डिश है। जो सभी लोग खाना पसंद करते है। लेकिन घर पर बनाने पर बहार के बने छोले का टेस्ट नही आता है। इसलिए लोग चाट बाले के ठेले के पास लाइन लगाकर खड़े होकर छोले खातें है। इसलिए आज हम लाये है ऐसी स्वादिष्ट छोले रेसिपी के जब आप बनाएंगे तो वही बहार के छोलो का स्वाद आएगा । ती चलिए बनाते है स्वादिष्ट छोले………

स्वादिष्ट चटपटे छोले रेसिपी….

सामग्री :-

  • 500  ग्राम हरी मटर के दाने
  • 3 बड़े आलू
  • 1 टेवल् स्पुन छोले मसाला
  • 1 टेवल् स्पुन धनिया पाउडर
  • 1 टेवल् स्पुन हल्दी पाउडर
  • 1 टेवल स्पुन लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेवल स्पुन लहसून का पेस्ट
  • 2बड़े पियाज़ का पेस्ट
  • 2 टेवल स्पुन इमली का पेस्ट
  • 1 टेबल स्पुन भुना हुआ जीरा
  • 1  टेबल स्पुन तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 बड़ा पियाज़ बारीक हुआ
  • 2 बढ़े बारीक कटे टमाटर

स्वादिष्ट छोले बनाने की विधि :-

स्वादिष्ट छोले बनाने के लिए सबसे पहले मटर के दानो को अच्छी तरह से धो लीजिये इन्हें एक प्रेसर कुकर मे डाल दीजिये आलू को छिलकर काटकर धो कर इन्हें भी कुकर मे डाल दीजिये । अब इसमे 1 टेवल स्पुन लहसून का पेस्ट , पियाज़ का पेस्ट , 1 टेवल स्पुन धनिया पाउडर, 1 टेवल स्पुन लाल मिर्च पाउडर, 1 टेवल स्पुन छोले मसाला , 1 टेवल स्पुन हल्दी पाउडर,  1 लीटर पानी,
1 टेबल स्पुन तेल डालकर प्रेसर कुकर का ढकन लगाकर 4-6 सिटी लगाये । अब मटर और आलू अच्छी तरह से गल चुके है। आलू  को करछी की सहयता से मेश कर लीजिये।
अब इसमे स्वदानुसार नमक डालिये । 1 टेवल स्पुन
भुना जीरा डालकर अच्छी तरह से पकायें । गरमगरम
स्वादिष्ट छोले तैयार है ।
इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, बारीक कटा पियाज़, खस्ता, बारीक सेव, ऊपर से बारीक कटा धनिया के साथ गर्नीश कर सर्व करे।
नोट :-  बाजार जैसे स्वादिष्ट छोले बनाने के लिए छोले
में 1 टेबलस्पून ही तेल डालें

Syed Reshma ali

 Harda (M.P.)

Leave a Reply