पावनसिटी खंडवा

संपादक सैयद अशफाक अली 

मो. 9425045481
खंडवा – मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार संचालित “उल्लास : एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नागचून में वन विभाग के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  संजीव श्रीवास्तव द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित न्यायाधीशगण एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से संरक्षित एवं विकसित करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश  उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश  आशीष प्रताप सिंह, जिला न्यायाधीश  अरविंद सिंह टेकाम, जिला न्यायाधीश  वीरेंद्र जोशी, जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से एस.डी.ओ.  अजय गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply